खगडिय़ा : युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ललन कुमार यादव ने सलारपुर, लगार, कुल्हडिय़ा भरसो आदि का भ्रमण किया तथा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2019 की तैयारी में लग जाने का आह्वान किया।
श्री यादव ने कहा कि कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है, जो देश को सही दिशा दे सकती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र और सूबे की सरकार की नाकामियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस मौके पर कुन्दन प्रियदर्शी, संतोष यादव, रवि कुमार आदि उपस्थित थे।


Download Android App
Download iOS App



