कांग्रेस ने बिहार में समस्तीपुर (सुरक्षित) लोकसभा सीट के उपचुनाव में अशोक कुमार को उतारने की घोषणा की है। पार्टी के महासचिव मुकुल वासनिक ने रविवार को यहां बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अशोक कुमार को समस्तीपुर (सुरक्षित) लोकसभा सीट के उपचुनाव में उम्मीदवार बनाने के प्रस्ताव का अनुमोदन कर दिया है।
इसके अलावा बिहार और उत्तरप्रदेश विधानसभा की सीट के उपचुनावों के एक – एक और राजस्थान विधानसभा की दो सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गयी है। पार्टी ने बिहार विधानसभा की किशनगंज सीट के उपचुनाव में सईदा बानू और उत्तरप्रदेश विधानसभा की बलहा (सुरक्षित) सीट से मन्नू देवी को टिकट दिया है। राजस्थान विधानसभा की मंडावा सीट से रीता चौधरी और खींवसर सीट से हरेंद्र मिर्धा को उम्मीदवार बनाया गया है।


Download Android App
Download iOS App



