बिहार विधान परिषद चुनाव 2020 के लिए कांग्रेस ने अपने घोषित उम्मीदवार तारिक अनवर की जगह समीर कुमार सिंह को प्रत्याशी बनाकर बड़ा बदलाव किया है। इस बलवाव के पीछे का कारण तारिक अनवर का नाम बिहार की वोटर लिस्ट में नहीं होना है। उनका नाम और पता दिल्ली का होने के कारण वह नामांकन नहीं कर सके।
कांग्रेस ने अपने कोटे की एकमात्र सीट के लिए कल रात पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री तारिक अनवर को उम्मीदवार बनाए जाने की घोषणा की थी। नामांकन-पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन गरुवार तारिक अनवर की जगह प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष समीर कुमार सिंह को उम्मीदवार बनाए जाने का ऐलान किया गया।
पेट्रोल-डीजल के बढ़ रहे दामों के खिलाफ सड़क पर उतरे तेजस्वी यादव समेत पार्टी के MLA ,कांग्रेस ने भी जताया विरोध
पार्टी के सूत्रों ने बताया कि तारिक अनवर का नाम और पता दिल्ली का होने के कारण वह नामांकन नहीं कर सके। इसके बाद कांग्रेस ने समीर कुमार सिंह को प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा की।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने बिस्कोमान के अध्यक्ष सुनील सिंह, व्यवसायी फारूक शेख और प्रोफेसर रामबली सिंह को, सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने प्रो. गुलाम गौस, श्रीमती कुमुद वर्मा और भीष्म साहनी को तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पूर्व मंत्री राकेश कुमार उर्फ सम्राट चौधरी और संजय प्रकाश उर्फ संजय मयूख उम्मीदवार बनाया है।


Download Android App
Download iOS App



