कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है । पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने इन 21 उम्मीदवारों का चयन किया।
कहलगांव से शुभानंद मुकेश, सुल्तानगंज से लल्लन यादव, अमरपुर से जितेंद्र सिंह, जमालपुर से अजय कुमार सिंह, लखीसराय से अमरीश कुमार, बरबीघा से गजानंद शाही और बाढ़ से सत्येंद्र बहादुर को टिकट दिया गया है।
इसके अलावा बिक्रम से सिद्धार्थ सौरव, बक्सर से संजय तिवारी, राजपुर से विश्वनाथ राम, चैनपुर से प्रकाश कुमार सिंह, चेनारी से मुरारी प्रसाद गौतम, करगहर से संतोष मिश्रा, कुटुम्बा से राजेश कुमार, औरंगाबाद से आनंद शंकर सिंह, गया टाउन से अखौरी ओंकार नाथ, टिकरी से संतोष कुमार, वजीरगंज से शशिशेखर सिंह, हिसुआ से नीतू कुमारी, वारिसलीगंज से सतीश कुमार और सिकंदरा से सुधीर कुमार कांग्रेस उम्मीदवार होंगे।
इस चुनाव में राजद और वाम दलों के साथ तालमेल करके उतर रही कांग्रेस 70 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। राजद 144 और वाम दल 29 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। गौरतलब है कि बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए तीन चरणों में 28 अक्टूबर, तीन नवंबर और सात नवंबर को मतदान होगा और मतगणना 10 नवंबर को होगी।


Download Android App
Download iOS App



