कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार में आई बाढ़ के कारण जान-माल के नुकसान पर दुख प्रकट करते हुए सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि वे प्रभावित लोगों की मदद में तत्काल जुट जाएं।
उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘बिहार में बाढ़ से हालात बेकाबू हो गए हैं और कई लोगों की मौत के समाचार हैं। जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।’
#BiharFlood से हालात बेकाबू हो गए हैं और कई लोगों की मौत के समाचार हैं।
जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि वे प्रभावित लोगों के राहत और बचाव कार्य में तत्काल जुट जाएं।https://t.co/fENamcnzsR
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 30, 2019
’
गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘ कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि वे प्रभावित लोगों के राहत और बचाव कार्य में तत्काल जुट जाएं।’’ गौरतलब है कि भारी बारिश के कारण पटना और राज्य के कई इलाकों में बाढ़ की गंभीर स्थिति पैदा हो गई है।
राज्य में भारी बारिश के चलते हुई अलग अलग हादसों में बीते 24 घंटों के दौरान 20 से अधिक लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गए ।


Download Android App
Download iOS App



