देशभर में कोरोना का कहर देखा जा रहा है। वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए देश में लॉकडाउन जारी है। सोमवार को बिहार में कोरोना के 44 नए मरीज सामने आए हैं। 44 नए मरीजों के साथ राज्य में कोरोना से संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 321 तक पहुंच गया है। कोरोना प्रभावित जिलों की सूची में अब मधुबनी भी जुड़ गया है।
राज्य स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि सोमवार को अब तक आई जांच रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में 44 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिससे राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 321 पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि सोमवार को पॉजिटिव पाए गए लोगों में मुंगेर के 22, पटना और सारण के एक-एक, औरंगाबाद के 5, भोजपुर के 7, लखीसराय के 3 तथा मधुबनी के 5 लोग शामिल हैं।
उल्लेखनीय है राज्य में संक्रमित लोगों में से 2 की मौत हो चुकी है, जबकि 56 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह तक राज्य में 18,369 नमूनों की जांच की जा चुकी है। बिहार में कोरोनावायरस संक्रमण से प्रभावित 22 जिलों में सबसे अधिक 90 मामले मुंगेर जिले में सामने आए हैं, जबकि पटना में 34 व नालंदा में 34 और सीवान में 30 मामले प्रकाश में आए हैं। इसके अलावा बक्सर में 25, बेगूसराय में 9, कैमूर में 14, रोहतास में 15, गया में 6, भागलपुर में 5, गोपालगंज में 12, नवादा में 3, सारण में 4, पूर्वी चंपारण में 5, औरंगाबाद में 7, भोजपुर में 9, लाखीसराय में 4, मधुबनी में 5, बांका व वैशाली में दो-दो, अरवल में 4 तथा मधेपुरा एवं जहानाबाद में एक-एक मामला सामने आया है।


Download Android App
Download iOS App



