राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राणा रणवीर सिंह ने एक विज्ञप्ति जारी कर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सवाल पूछा है की बिहार के निजी अस्पतालों में कोरोना का इलाज क्यू नहीं किया जाता जबकि सरकारी अस्पतालों में सुविधा के आभाव में लोगों की जान चली जा रही है ऐसे में बिहार के किसी भी निजी अस्पतालों में कोरोना से संक्रमित लोगों का इलाज न होना सरकार की प्राइवेट अस्पतालों के संचालकों से मिली भगत की संभावना हो सकती है।
जबकि दिल्ली, महाराष्ट्र और बंगाल समेत देश के कई राज्यों के प्राइवेट अस्पतालों में कोरोना संक्रमित लोगों का इलाज किया जा रहा है। राणा ने आगे कहा की बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण हजारों लोगों का कोरोना वायरस की जांच नहीं होना भी बिहार में संक्रमण का इतनी तेजी से फैलना भी एक वजह हो सकता है अगर बिहार में कोरोना जांच की रफ़्तार इतनी धीमी रही तो कोरोना के चेन को तोड़ना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन होगा जिसके कारण हजारों लोगों की जान जा सकती है और इन मौतों के लिए सीधा सीधा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिम्मेबार होंगे।


Download Android App
Download iOS App



