पटना (पंजाब केसरी) : आज बिहार एनएसयूआई के द्वारा पटना में यूजीसी के छात्र विरोधी मानसिकता वाली फैसले के खिलाफ प्रदेश अध्यक्ष चुन्नू सिंह के नेतृत्व में भैंस के आगे बीन बजाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। यूजीसी द्वारा जिस प्रकार से लगातार हो रहे आंदोलन, छात्रों द्वारा उठाई जा रही परीक्षा को स्थगित करने की मांग को अनसुना किया गया उसको देखते हुए समझा जा सकता है कि यूजीसी भैंस की नींद में सोई हुई है इसलिए बिहार एनएसयूआ ई ने सांकेतिक रूप से भैंस के आगे बीन बजाने का फैसला लेकर यूजीसी को जगाने का प्रयास किए।
मौके पर प्रदेश अध्यक्ष चुन्नू सिंह ने बिहारी प्रचलित कहावत “भैंस के आगे बीन बजाओ,भैंस करे पोगड़ाई” याद दिलाते हुए कहे कि यूजीसी के साथ केंद्र और राज्य सरकार छात्रों के साथ पूरी तरह अन्याय कर रही है। बिहार के सारे विश्वविद्यालय और कॉलेजों के परीक्षा को रद्द कर प्रोमोट करना चाहिए! उन्होंने ने कहा को सरकार को छात्रों के सभी तरह के फीस माफ करना चाहिए।
कोरोना काल मे छात्रों पर आर्थिक संकट आया है ऐसे में किसी तरह का शुल्क लेना ठीक नही होगा एवं ऑनलाइन परीक्षा के एनएसयूआ ई विरोध करती है क्योंकि बिहार में नेटवर्क की हालत बहुत खराब है। एनएसयूआई के बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष प्रशांत ओझा ने कहा कि सरकार छात्रों को प्रयोगशाला नही समझे छात्र देश और राज्य के भविष्य होते है ऐसे में छात्रों के साथ किसी भी प्रकार का कोई भेद भाव नही होना चाहिए। बिहार प्रदेश महासचिव अरविंद चौधरी, बिहार प्रदेश सचिव आदित्य राज सिल्टू ,पटना जिला सचिव विशाल कुमार, राहुल कुमार ,सुमित सिंह नीलेश संतोष, नीरज सहित कई एनएसयूआई कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Download Android App
Download iOS App



