देश में कोरोना वायरस से संक्रमितो की संख्या 1400 से अधिक हो गई है। कोविड-19 के मामलों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। वहीं, बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के दो अन्य मामलों की पुष्टि होने के बाद प्रदेश में संक्रमित लोगों की संख्या बुधवार को बढ़कर 23 हो गयी। राजेंद्र मेमोरियल रिसर्च इन्स्टीट्यूट :आरएमआरआई: के निदेशक डा प्रदीप दास ने बुधवार को बताया कि बेगूसराय और नालंदा निवासी दो लोगों के नमूने जांच में कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं।

बेगूसराय निवासी दुबई से और नालंदा निवासी आबुधाबी से अपने घर लौटा था। बिहार में अब तक तक 1054 संदिग्ध नमूनों की जांच की जा चुकी है जिसमें से 1033 नमूनों में संक्रमण नहीं पाया गया और एवं 23 संक्रमित पाए गए हैं। मुंगेर के एक निवासी की कोरोना वायरस संक्रमण से 21 मार्च को पटना एम्स में मौत हो गयी थी । गौरतलब है कि कतर से लौटे मुंगेर निवासी के संपर्क में बीते दिनों में 64 व्यक्ति आए थे जिनमें से 55 के सैंपल जांच के लिए आरएमआरआई में भेजे गये थे, जिसमें से 11 कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं।


Download Android App
Download iOS App



