महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है। वायरस संक्रमण के 18 नए मामले सामने आने के बाद अब राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या 320 हो गई है। स्वास्थ्य अधिकारी ने बुधवार को कहा ‘‘ महाराष्ट्र में मंगलवार रात तक कोविड-19 के 302 मामले थे। आज 18 और लोग इससे संक्रमित पाए गए। राज्य में अब इसके कुल 320 मामले हैं । ’’ उन्होंने बताया कि 18 नए मामलों में से 16 मुम्बई और दो पुणे से है।
गृह मंत्रालय का बयान – इस साल तबलीगी गतिविधियों के लिये 2100 विदेशी भारत आए
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कल (मंगलवार) कहा कि मरीजों की तादाद में बढ़ोतरी इसलिए हुई है क्योंकि जांच करने वाले केंद्रों की संख्या में इजाफा हुआ है। इसके अलावा काफी लोग ठीक भी हो रहे हैं। सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग की निदेशक अर्चना पाटिल ने बताया कि पिछले चार-पांच दिनों में कई मामलों को जोड़ने में कुछ गलती हुई थी। इसलिए मंगलवार को मरीजों की संख्या में अचानक बढ़ोतरी हुई। उन्होंने बताया, मुंबई शहर के आंकड़े स्थानीय अधिकारियों से प्राप्त होते हैं जबकि बाकी आंकड़े राज्य का स्वास्थ्य विभाग संकलित करता है। 27 मार्च से मुंबई के आंकड़ों की गिनती और रिपोर्टिंग में कुछ गलती हुई थी।


Download Android App
Download iOS App



