बिहार के अररिया शहर के सुरक्षित क्षेत्रों में शुमार न्यायिक आवास परिसर से एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया है जबकि कई अन्य भागने में सफल रहे। प्रोटोकॉल ऑफिसर श्याम बिहारी सिंह ने आज यहां बताया कि न्यायिक आवास परिसर स्थित जी ब्लॉक में गुरूवार देर रात छह अपराधी प्रवेश कर गये। हालांकि, चौकस सुरक्षा प्रहरी ने एक को पकड़ लिया जबकि पांच अन्य भागने में सफल रहे।
पकड़ गए युवक का नाम मुज्जमिल है, जो मुरबल्ला का रहने वाला है। श्री सिंह ने बताया कि अपराधी का इरादा केवल चोरी करना नहीं बल्कि किसी बड़ घटना को अंजाम देने का था। घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक धुरत सायली सांवलाराम के नेतृत्व में पुलिस टीम न्यायिक आवास पहुंच कर छानबीन की। गिरफ्तार युवक से पूछताछ की जा रही है। जिस जी। ब्लॉक की खिड़की से युवक को दबोचा गया है वहां मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी समेत कई न्यायाधीशों के आवास हैं।


Download Android App
Download iOS App



