बिहार में तैनात डीजीआई द्वारा महिला डॉक्टर के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने डीआईजी के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। डीआईजी पर आरोप है कि उन्होंने महिला डॉक्टर को कई बार फ़ोन कॉल किए और शराब पीकर उनके निवास स्थान पर गए।
डॉक्टर मुजफ्फरपुर में सीआरपीएफ के कम्पोजिट अस्पताल में तैनात हैं जबकि अधिकारी सुरिंदर प्रसाद मुजफ्फरपुर रेंज के डीआईजी के तौर पर तैनात है। सीआरपीएफ के एक प्रवक्ता ने बयान जारी किया, “ आरोप है कि डीजीआई प्रसाद ने देर रात बार-बार कॉल किए और कथित रूप से नशे की हालत में अनुचित तरीके से उनके निवास स्थान पर गए।”
बयान में बताया गया है, “तथ्यों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दे दिए गए हैं और कसूरवार के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।” प्रवक्ता ने कहा कि बल अपनी महिला कर्मियों को सुरक्षित वातावरण मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है और बदसलूकी के खिलाफ उसकी कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति है।


Download Android App
Download iOS App



