सरदार पटेल की पुण्यतिथि पर परिचर्चा का आयोजन: राजीव रंजन पटेल

Summary :

राजीव रंजन पटेल ने सरदार पटेल के नक्शे कदम पर चलने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में आज बिहार में सामाजिक एकता, धार्मिक एकता, मजबती से कायम हुई है।

पटना : ऑरचिड हॉल में सरदार पटेल की पुण्यतिथि राजीव रंजन पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। इस अवसर पर देश में वर्तमान स्थिति में राष्ट्रीय एकता विषय पर परिचर्चा आयोजित की गयी। मुख्य वक्ता डा. नवीन कुमार आर्या जदयू के प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी ने सरदार पटेल के विचारों को मौजूदा परिवेश में बहुत ही जरूरी बताया। उन्हेंने कहा कि सरदार पटेल नहीं होते तो संविधान सभा से डा. अम्बेदकर इस्तीफा दे दिय होते। आज गरीब गुरबों, किसानों की आवाज उसी संविधान से बुलंद हो रही है। जहां पूरी दुनिया संकट से जुझ रही है। भारत सरदार पटेल के विचारों पर चलकर आगे बब्ढ़ रहा है। 
राजीव रंजन पटेल ने सरदार पटेल के नक्शे कदम पर चलने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में आज बिहार में सामाजिक एकता, धार्मिक एकता, मजबती से कायम हुई है। बिहार अकेला राज्य है जहां एक भी किसान ने आत्महत्या नहीं किये। सरदार पटेल की उपाधि किसानों के आन्दोलन की अगुआई करते हु, मिली थी। आज किसानों की सुध नीतीश कुमार पटेल जी के नक्शे कदम पर ले रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन प्रान्तीय अध् यक्ष अमरजीत पटेल ने की। इस अवसर पर जदयू के प्रदेश सचिव प्रभात रंजन झा, मीडिया सेल के सदस्य धनंजय शर्मा, भाजपा किसान प्रकोष्ठ के चन्द्रभूषण प्रसाद, एडवोकेट बबीता शर्मा, सुबोध कुमार, पटना महिला अध्यक्ष खुशबू रानी, शोभा पटेल, माधुरी पटेल, अजय कुमार निराला सहित सैकड़ों साथी उपस्थित थे।

Desk Team