कांग्रेस ने जामिया मिल्लिया विश्वविद्यालय में छात्रों के साथ पुलिस कारवाई की निंदा करते हुए रविवार को गृह मंत्रालय से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की।
कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने ट्वीट किया ‘‘जामिया मिल्लिया में निर्दोष छात्रों के साथ दिल्ली पुलिस की कार्रवाई की मैं कड़ी निंदा करता हूँ। मैं सभी से संयम बरतने और शांति बनाये रखने की अपील करता हूं।’’
उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तथा गृह मंत्रालय से मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर स्थिति का शांतिपूर्ण हाल निकालने का आग्रह किया है।


Download Android App
Download iOS App



