पटना : रालोसपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता माधव आनंद ने कहा कि भाजपा-जदयू के बीच तलाक तय है केवल वक्त का इंतजार है। भाजपा नेता गिरिराज सिंह का जो बयान आ रहा है उनके कुछ बयानों से मैं भी सहमत हॅू। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नीति सही नहीं है।
जिस नेता से इन्हें लगता है कि वे चाइलेंज कर सकते हैं उन्हें नीतीश कुमार टारगेट करते हैं। उन्होंने कहा कि जब उपेन्द्र कुशवाहा एनडीए शासन में मंत्री थे उस समय मैं काराकाट में सेन्ट्रल स्कूल का प्रोपोजल दिया था लेकिन मुख्यमंत्री द्वारा जमीन उपलब्ध नहीं कराने के कारण वह खटाई में पड़ गया।
इन नेताओं को जनता का फिक्र न होकर केवल कुर्सी की चिंता रहती है। 2020 का चुनाव बिहार की जनता पर छोड़ दें कि बिहार का नेतृत्व कौन करेगा। मुख्यमंत्री बिहार को जटील समस्याओं से छुटकारा दिलाये ताकि यहां विकास हो सके।


Download Android App
Download iOS App



