बिहार में ठंड का प्रकोप, 11 जनवरी तक बंद रहेंगे 8TH तक स्कूल

Summary :

पटना के DM ने 8TH कक्षा तक स्कूल को बंद कराने का दिया आदेश

बिहार की राजधानी पटना में कड़ाके की ठंड के कारण नर्सरी से 8वीं कक्षा तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को 11 जनवरी तक बंद कर दिया गया है। पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर ने 8वीं तक स्कूल बंद कराने का आदेश जारी किया। आदेश में बताया गया है कि अगले एक सप्ताह तक स्कूलों में 8वीं तक के बच्चों की छुट्टी रहेगी और कक्षा 8 से बड़ी क्लास का संचालन सुबह 9 बजे के बाद किया जाएगा।

क्यों दिया गया आदेश

बिहार की राजधानी पटना के डीएम ने स्कूल बंद कराने का आदेश दिया और कहा कि पटना में कड़ाके की ठंड की वजह से बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। जिससे बच्चे बीमार पड़ सकते हैं। बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने पटना जिले के सभी निजी एवं सरकारी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में कक्षा 8 तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर 11 जनवरी तक रोक लगाने का आदेश जारी कर दिया है।

बिहार में कोल्ड डे का अलर्ट

पूरे बिहार कड़ाके की ठंड और शीतलहर से कांप रहा है। कई जिलों में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। बिहार में बढ़ती ठंड को लेकर मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने बिहार की राजधानी समेत दक्षिण बिहार के कई जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है। साथ ही अगले कुछ दिनों तक बिहार के 24 जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने बताया अपने पूर्वानुमान में बताया कि अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जाएगा।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।