बिहार के गया से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो पति-पत्नी के सामाजिक रिश्ते को शर्मसार करता है। जिले में एक सरकारी डॉक्टर ने दोस्त के साथ शारीरिक संबंध स्थापित करने से मना करने पर अपनी पत्नी पर ब्लेड से हमला कर दिया। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि पति के दोस्तों के साथ यौन संबंध स्थापित करने से इनकार करने के बाद उस पर हमला किया गया।
महिला के सीने और हाथों पर चाकू से वार किया गया और उसे नालंदा जिले के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना शुक्रवार को नालंदा जिले के सोहसराय गांव स्थित पीड़िता के ससुराल में हुई। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने कहा कि उसने 2006 में डॉक्टर से शादी की थी और उसकी एक 13 साल की बेटी और 11 साल का बेटा है।
उन्होंने बताया, “जब तक मेरे पति को गया के एक सरकारी अस्पताल में चिकित्सा अधिकारी (MBBS डॉक्टर) के रूप में नियुक्त नहीं किया गया, तब तक हमारा विवाहित जीवन पिछले 13 वर्षों से सुचारू रूप से चल रहा था। नियुक्ति के बाद से, उनका व्यवहार बदलना शुरू हो गया। वह अपने दोस्तों को घर में आमंत्रित करते थे और साथ ही साथ मुझ पर उनके साथ शारीरिक संबंध स्थापित करने का दबाव बनाते थे। जब मैंने मना किया तो वह मेरे साथ मारपीट करते थे।”
उन्होंने बताया, “ऐसी स्थिति लगभग हर महीने होती है। मुझे पता चला कि मेरे पति का एक लड़की के साथ विवाहेतर संबंध है। वह अपने दोस्तों के साथ मेरी आपत्तिजनक वीडियो फिल्म बनाना चाहते थे ताकि वह मुझ पर आरोप लगा सके और मेरे चरित्र पर ऊंगली उठा सके।” पीड़िता ने बताया, “शुक्रवार को, उसने बहस के बाद मुझ पर ब्लेड से हमला किया।”
उधर, पीड़िता के ससुर ने भी उसके भाई के खिलाफ शिकायत दी। उसने आरोप लगाया कि उसके भाई ने कथित तौर पर उसके बेटे को पीटा था। इस मामले के जांच अधिकारी संजय कुमार ने कहा, “हमने पीड़िता के पति के खिलाफ हत्या के प्रयास की आईपीसी धारा के तहत एफआईआर दर्ज की है। पीड़िता के सीने और हाथ पर चाकू से वार किए गए हैं। हमें पीड़िता के ससुर से भी शिकायत मिली है। मामले की जांच सभी एंगल से जांच की जा रही है।”


Download Android App
Download iOS App



