पटना, पजाब केसरी: पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि बिहार सरकार के द्वारा ऐतिहासिक निर्णय लिया गया कि उप विकाश आयुक्त जिला परिषद का कार्य अब नही देखेंगे। जिसे कानून बनाकर एक नयी व्यवस्था बनायी गई।अब जिला परिषद में डीपीआरओ अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी होंगे।।इस आशय सभी जिलाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी को मंगलवार को पत्र निर्गत किया गया है।पंचायती राज विभाग के नियंत्रणाधीन विभिन्न जिलों में पदस्थापित जिला पंचायत राज पदाधिकारी को अपने कार्यों के अतिरिक्त अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद का प्रभार दिया ।आगे श्री चौधरी ने कहा कि जिला पंचायती राज पदाधिकारी को यथाशीघ्र अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी को जिला परिषद का प्रभार स्वतः ग्रहण करने जाने का आदेश दिया। जिसकी सूचना जिलाधिकारी के माध्यम से विभाग को प्रदान करेंगे।
डीपीआरओ होंगे अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी: सम्राट चौधरी
Summary :
पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि बिहार सरकार के द्वारा ऐतिहासिक निर्णय लिया गया कि उप विकाश आयुक्त जिला परिषद का कार्य अब नही देखेंगे।


Download Android App
Download iOS App



