पटना : भाजपा के विधान पार्षद डा. सुरजनंदन कुशवाहा के हृदय गति रूकने से हुए आकस्मिक व असामयिक निधन से मर्माहत उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने अपने शोक संदेश से इसे बिहार भाजपा व अपनी व्यक्तिगत अपूरणीय क्षति बताया है। श्री मोदी ने कहा है कि बिहार में पहली बार डा. कुशवाहा ने ही सम्राट अशोक की जयंती मनाना प्रारंभ किया और उसके बाद सरकार ने सम्राट अशोक की जयंती के मौके पर राजकीय अवकाश की घोषणा की।
श्री मोदीे ने कहा कि डा. कुशवाहा के निधन से हुई क्षति की भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। डा. कुशवाहा का निधन गुजर रहे साल का सबसे बड़ा आधात है। विधान पार्षद बनने के पूर्व पार्टी के महासचिव के तौर पर उनके कार्य सदा स्मरणीय रहेंगे। सौम्य, शालीन व्यक्तित्व व मिलनसार स्वभाव के डा. कुशवाहा भाजपा के लाखों कार्यकर्ताओं के बीच लोकप्रिय थे।
श्री मोदी ने दिवगंत आत्मा की चीर शांति व परिजनों, पार्टीजनों, समर्थकों, शुभचिन्तकों को इस पीड़ादायक आधात को सहने की शक्ति देने कीईश्वर से प्रार्थना की है।


Download Android App
Download iOS App



