RJD सुप्रीमो लालू यादव पर ED की बड़ी कार्रवाही

Summary :

आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव पर जमीन के बदले नौकरी मामले में प्रवर्तन निदेशालय ईडी ने बड़ी कार्रवाही

आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव पर जमीन के बदले नौकरी मामले में प्रवर्तन निदेशालय  ईडी ने बड़ी  कार्रवाही की  है।  ईडी ने लालू यादव की 6 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की है। 
जाने क्या है मामला 

ज़मीन के बदलें नौकरी 14 साल पुराना है।  जब लालू यादव रेल मंत्री थे उस दौरान का  घोटाला करने आरोप है। दावा किया जा रहे की लालू ने रेल मंत्री रहते हुए रेलवे में लोगो को रोजगार के बदले उनसे ज़मीन ले ली थी।  लालू यादव 2004 से 2009 तक रेल मंत्री थे। 18 मई को सीबीआई ने इस विषय  में केस दर्ज किया।   सीबीआई के अनुसार , लोगों को पहले रेलवे में ग्रुप डी के पदों पर सब्स्टीट्यूट के तौर पर भर्ती किया गया और जब उनके परिवार ने जमीन का सौदा किया, तब तब उन्हें नियमित किया ।  
ईडी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच कर रही 
इस मामले में सीबीआई जांच कर रही है।  मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी जांच कर रही है। सीबीआई ने इस मामले में चार्जशीट भी जमा कर दी। इस मामले में लालू यादव के  साथ उनके करीबी व पूर्व विधायक भोला यादव और हृदयानंद चौधरी भी आरोपी है।  आपको बताते चले भोला यादव लालू यादव के ओएसडी भी रहे है जिस दौरान (2004 से 2009)लालू यादव रेल मंत्री थे।   

Desk Team