पटना : भाकपा माले कार्यालय में पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए भारतीय कम्यूनिष्ट पार्टी-मॉक्र्सवादी के राष्ट्रीय महासचिव सीताराम येचूरी ने कहा कि आज देश की हालत बड़ा ही गड़बड़ है। देश में हर रोज किसान, मजदूर, बेरोजगार नौजवान आत्महत्या कर रहें हैं। इस ओर केन्द्र सरकार कोई भी ठोस कदम नहीं इउठा रही है। यह एनडीए की सरकार बड़े-बड़े उद्योगपतियों के गुलाम है। देश से बड़े-बड़े उद्योगिपति बैंक का कर्ज लेकर फरार हो रहे हैं।
केन्द्र सरकार उसको भगाने में मदद की है। जिसके चलते बैंकों की वित्तीय स्थिति बहुत ही खराब है। एनडीए की नियत एवं नियम ठीक नहीं है। यही कारण है कि हाल में ही रालोसपा के मुखिया उपेन्द्र कुशवाहा जी एनडीए से नाता तोडक़र महागठबंधन से नाता तोड़ लिया है। केन्द्र सरकार अपनी कमजोरी को छिपाने के लिए प्रिंट मीडिया, सोशल मीडिया सभी पर अंकुश लगा रही है जो देशहित में नहीं है।
इसलिए हमारी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में किसी भी तरह एनडीए को सत्ता से दूर रखने का प्रयास कर रही है। इसेक लिए हमारी पार्टी हर धर्मनिरपेक्ष पार्टियों के साथ गठबंधन करने के लिए प्रयासरत है। एनडीए की नीति ए वं कार्यों से जनता में काफी असंतोष है। सम्मेलन में अनान मुल्ला-पीबी मेंबर, अवधेश कुमारर कार्यालय सचिव, गणेश शंकर ङ्क्षसह, मनोज कुमार चन्द्रवंशी, अरूण मिश्रा आदि नेता मौजूद थे।


Download Android App
Download iOS App



