अमित शाह के पटना दौरे को लेकर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम, राजधानी का करेंगे दौरा

Summary :

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के शनिवार को पटना दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सत्ता गंवाने के बाद पहली बार शाह प्रदेश की राजधानी का दौरा कर रहे हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के शनिवार को पटना दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सत्ता गंवाने के बाद पहली बार शाह प्रदेश की राजधानी का दौरा कर रहे हैं। कार्यक्रम के अनुसार शाह आज शाम करीब चार बजे पटना हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। इससे पूर्व शाह पश्चिम चंपारण जिले में पार्टी की एक रैली को संबोधित करेंगे।
पटना में 26 जनवरी को बदली रहेगी यातायात व्‍यवस्‍था, अभी जान लें पूरी डिटेल  तो नहीं होंगे परेशान - Republic Day Traffic Plan for Patna many roads will  be closed and some
गृह मंत्री पटना हवाई अड्डे से लगभग चार किलोमीटर दूर सम्राट अशोक कन्वेंशन सेंटर में एक किसान मजदूर समागम को संबोधित करेंगे। उन्हें सुरक्षा प्रदान करने में केंद्रीय अर्धसैनिक बल स्थानीय पुलिस की मदद करेंगे। शाह शाम करीब साढ़े छह बजे तख्त हरमंदिर पटना साहिब गुरुद्वारा जाएंगे, जहां गुरु गोबिंद सिंह का जन्म हुआ था। गुरुद्वारे में करीब आधा घंटा रुकने के बाद गृह मंत्री राजकीय अतिथि गृह के लिए रवाना होंगे, जहां से रात्रि भोजन के बाद करीब सवा नौ बजे वह वापसी के लिए रवाना हो जाएंगे।

Desk Team