बिहार प्रदेश भाजपा कार्यसमिति के सदस्य डॉ विनोद शर्मा ने चुनाव आयोग से नियत समय पर चुनाव करने की मांग की है। डॉ शर्मा ने कहा है विश्व के सारे देश इस बात पर सहमत हैं कि अब कोरोना महामारी के साथ सभी को जीना होगा, जिस तरह से कॉलरा, टीवी, एड्स जैसी महामारी दवा निकल जाने के बाद भी हमारे साथ साथ चल रही हैं उसी तरह कोराना भी मानव जीवन के एक हिस्सा के रूप में काम करेगा। इसलिए कोरोना महामारी से बचाव के लिए खुद को सजग एवं जागृत रखना, मास्क लगाना, 2 गज की दूरी बनाना, हर व्यक्ति के लिए आवश्यक है और लंबे समय तक इसके लिए हम को तैयार रहना होगा।
डॉ० शर्मा ने कहा की कोरोना का बहाना बनाकर विपक्षी पार्टियां चुनाव का विरोध कर रही हैं। दरअसल, कोरोना वायरस से डर नहीं बल्कि भाजपा- जदयू सरकार द्वारा किए गए विकास के कार्यों, जल जीवन हरियाली, गली- गली हर घर में बिजली पानी, सड़के बनाने का वायदा वर्तमान सरकार ने करीब-करीब पूरा कर लिया है, दूसरी तरफ भारत के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने अधिकांश वायदे 370 धारा हटाना, 56a हटाना, तीन तलाक हटाना, मंदिर का निर्माण करवाना, आयुष्मान भारत एवं उज्जवला योजना से करोड़ों भारतीयों को लाभान्वित कराना, 40 करोड़ गरीब परिवारों को कोरोना महामारी से बचाव के लिए राशन एवं पैसे की व्यवस्था करना, जिससे विपक्ष की बेचैनी बड़ी हुई है और इसी कारण से विपक्ष चुनाव टालने का दबाव दे रहे हैं जो लोकतंत्र के लिए उचित नहीं हैं।


Download Android App
Download iOS App



