बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित अनिलचन्द्र शाह को उनके 55वें जन्मदिन पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।
श्री चौहान ने श्री शाह को भेजे अपने शुभकामना संदेश में कहा कि श्री शाह के गृहमंत्रित्व काल में देश की राष्ट्रीय एकता, शान्ति और सछ्वावना सशक्त और सुदृढ़ हुई है। उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री के सुखी, सानंद और सुदीर्घ यशस्वी जीवन की मंगलकामना की है।
वहीं उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने अपने बधाई संदेश में कहा कि श्री शाह को जन्मदिन की बधाई, जिन्होंने लगातार दो संसदीय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सफलता की नई ऊंचाइयों पर ले जाने में अपने अछ्वुत संगठनात्मक कौशल का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में वामपंथी-अलगाववादी हिंसा से जलते पश्चिम बंगाल में भी उनके साहसिक नेतृत्व की बदौलत भाजपा नई राजनीतिक ताकत के रूप में उभरी।
श्री मोदी ने कहा कि गृहमंत्री के रूप में श्री शाह ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के अधूरे कार्य को पूरा करते हुए जम्मू-कश्मीर को अनुच्छेद 370 से मुक्ति दिलायी। उन्होंने कहा कि उनके ही मार्गदर्शन में बिहार विधानसभा का अगला चुनाव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम-काम को आगे रखकर लड़ जाएगा। उन्होंने कहा कि ईश्वर श्री शाह को अच्छा स्वास्थ्य, दृढ़ता और लंबी उम, दें ताकि वे कई दशकों तक देश की सेवा कर सकें।


Download Android App
Download iOS App



