बिहार के समस्तीपुर रेल थाना में कार्यरत एक महिला सिपाही को बिना सूचना ड्यूटी से गायब रहने के कारण निलंबित कर दिया गया। इधर, महिला सिपाही की गैरमौजूदगी के बाद तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
मुजफ्फरपुर के पुलिस अधीक्षक (रेल) अशोक कुमार सिंह ने शुक्रवार को बताया कि समस्तीपुर रेल थाना प्रभारी से मिली रिपोर्ट के आधार पर एक गायब महिला सिपाही को निलंबित किया गया है। ड्यूटी के दौरान गायब होना गंभीर मामला है।इधर, समस्तीपुर रेल थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि 22 दिसंबर को महिला सिपाही नंदिनी कुमारी की वैशाली स्पेशल ट्रेन में समस्तीपुर से बरौनी के बीच स्कार्ट ड्यूटी लगाई गई थी, लेकिन वह अनुपस्थित रहीं।
इसके बाद जब इसका पता लगाया गया, तब वह गायब मिलीं। सिपाही के गायब होने की सूचना वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी गई है। महिला सिपाही के गायब होने के बाद तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिसकर्मी भी इस मामले में खुलकर नहीं बोल रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



