गुरुवार को पटना में बीजेपी के विधानसभा मार्च के दौरान डाकबंगला चौराहे पर हुड़दंग के मामले में 62 बीजेपी नेताओं को नामजद किया गया है, जबकि अन्य अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।
वही, एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कोतवाली थाना में दर्ज प्राथमिकी में पूर्व मंत्री मंगल पांडेय, सांसद रामकृपाल यादव, सुशील कुमार सिंह, शाहनवाज हुसैन, विधायक नितिन नवीन, नंद किशोर यादव, तार किशोर प्रसाद, प्रेम कुमार सहित कई लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है।
आरोप लगाया गया है कि भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की भीड़ एसपी वर्मा से होते हुए डाक बंगला चौराहा की ओर आ रही थी, उसी भीड़ का दूसरा भाग महाराणा प्रताप गोलम्बर से फ्रेजर रोड होते हुए चौराहे की तरफ बैनर लाठी लेकर हुडदंग करते हुए लगाए बैरिकेडिंग के तरफ दौड़ते हुए आए। इस दौरान उन्होंने नारा लगाते हुए प्रतिनियुक्त पुलिसकर्मियों के चेहरे पर मिर्ची पाउडर छिड़क दिये, जिससे पुलिसकर्मी पीछे हटे और अपनी आंखें साफ करने में लग गए।
इसी बीच अन्य कुछ कार्यकर्ता उम्र होते हुए लाठी डंडा से के उपर मारने लगे तथा बैरिकेडिंग के उपर चढ़कर पुलिस बल से उलझ गए। पुलिसकर्मियों को धक्का मुक्की करते हुए आगे बढ़ने का प्रयास करने लगे तब दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी के द्वारा उक्त भीड़ को नाजायज जमा कर दिया गया तथा उन्हें पीछे हटने का आदेश दिया गया पर वह नहीं माने। इस मामले में कोतवाली थाना कांड संख्या 516/23 दर्ज की गई है।


Download Android App
Download iOS App



