Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

Bihar में जहरीली शराब पीने से हुई पांच लोगों की मौत, एक व्यक्ति की हालत गंभीर

Summary :

Bihar: सीतामढ़ी जिले में कथित जहरीली शराब से शुक्रवार की रात मौत की घटना की सूचना मिली है।बता दें ग्रामीणों के अनुसार जहरीली शराब के सेवन से पांच लोगों की मौत हुई है और एक व्यक्ति का अभी इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं, इस मामले को लेकर डीएसपी विनोद कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिल थी कि दो लोगों का इलाज सीतामढ़ी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। HIGHLIGHTS POINTS : जहरीली शराब पीने से हुई पांच लोगों की मौत, एक की…

Bihar: सीतामढ़ी जिले में कथित जहरीली शराब से शुक्रवार की रात मौत की घटना की सूचना मिली है।बता दें ग्रामीणों के अनुसार जहरीली शराब के सेवन से पांच लोगों की मौत हुई है और एक व्यक्ति का अभी इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं, इस मामले को लेकर डीएसपी विनोद कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिल थी कि दो लोगों का इलाज सीतामढ़ी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

HIGHLIGHTS POINTS :

  • जहरीली शराब पीने से हुई पांच लोगों की मौत, एक की हालात गंभीर
  •  पुलिस मामले की छानबीन में जुटी
  •  शराब पीने से ही हुई मौत- परिजन

आपको बता दें पुलिस को शुक्रवार की देर रात खबर मिली थी कि दो व्यक्ति की शराब पीने से तबीयत खराब हो गई है। इस बात की जानकारी पर पुपरी डीएसपी विनोद कुमार ने बाजपट्टी थानाध्यक्ष पंकज कुमार को जांच के लिए भेजा। इसी दौरान एक की मौत भी हो गई, जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है।वहीं, डीएसपी विनोद कुमार ने बताया कि एसपी मनोज कुमार तिवारी के निर्देश पर रात्रि में ही पुलिस ने छापेमारी कर संबंधित क्षेत्र से शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
परिजनों ने कही शराब पीने की बात
तो वहीं इधर, परिजन और ग्रामीणों ने बताया कि विक्रम शुक्रवार को दो पुत्रों को लेकर खेत में गया था। बाद में उसने दोनों पुत्रों को लौटा दिया कि ट्रैक्टर के आने पर आना. शाम में विक्रम अन्य पांच लोगों के साथ महुआइन गांव चला गया। लौटकर आया तो उसकी तबीयत खराब हो गई. विक्रम के आंखों की रोशनी चली गई थी। स्थानीय स्तर पर इलाज से ठीक हुआ, लेकिन बेहतर इलाज के लिए विक्रम को सीतामढ़ी ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गई।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team

google-partner