पटना : आमतौर पर रेलवे ट्रैक, रेलगाड़ी की छुकछुक आवाज और टिकट कलक्टर की वेश-भूषा में लोगों के जेहन में पैसेंजर, प्लेटफार्म और स्टेशन आता है, पर बोरिंग रोड चौराहा के समीप हीरा पन्ना ज्वलेर्स बिल्डिंग के तीसरे तल्ले पर आज से प्रांरभ हुआ द आहार रेलगाड़ी डाईन इन में इसी तर्ज पर लोगों को बेहतरीन स्वाद के व्यंजन उपलब्ध कराए जायेंगे।
दरअसल देश में बिल्कुल पहली बार अनोखे स्टाइल में पेश किए गए इस रेस्टोरेन्ट में ग्राहकों का आर्डर लेने के लिए टिकट कलक्टर की वेश-भूषा में वेटर नजर आयेंगे, रेलगाड़ी से आपका खाना आएगा और प्लेटफार्म की जगह आपका टेबल होगा। द आहार रेलगाड़ी डाइन इन रेस्टोरेन्ट के संबंध में प्रोपराइटर वर्षा एवं चिराग ने बताया कि रेलट्रैक सिस्टम जर्मनी से आयातित किया गया है और लाइट चीन से। पूरी फैमिली के लिए इस रेस्टोरेन्ट में पहली बार थीम बेस्ड माहौल में फुड सर्व की पेशकश की गई है।
इस रेस्टोरेन्ट में इंडियन के साथ चाईनीज, तंदूर और साउथ इंडियन फुड पेश किए जाएंगे और वो भी बिल्कुल किफायती कीमत पर। द आहार रेलगाड़ी डाइन इन रेस्टोरेन्ट के प्रमुख पेशकश में मूर्ग नबाबी, बेलवट्टी सीक कबाव, चिंगी चिंगा रॉल और दम बिरयानी का लुत्फ ग्राहक उठा सकेंगे। बिरयानी के लिए कोलकता से खास तौर पर कुक मंगाए गए हैं और चाइनीज आइटम के लिए चाईनीज फुड एक्सपर्ट यहां उपलबध हैं। चिराग ने बताया कि हर आइटम का कीमत हमने यंगस्टर्स और फैमिली के पैकेट के बजट के अनुरूप रखा है।


Download Android App
Download iOS App



