सारण, (संवाददाता) : सोनपुर के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी करमु प्रसाद यादव के पुत्र वधु सिमरन भारती एम.ए. मनोविज्ञान पति श्री विधान चन्द राय ग्राम पंचायत परमानंदपुर से सोनपुर प्रखण्ड कार्यालय में दिनांक 6 अक्टूबर को मुखिया पद के लिए नामांकण पत्र भरी इस अवसर पर पंचायत के सत्येन्द्र कुमार राय, ममता कुमारी, कंचन कुमार, विजय कुमार सहित सैंकडों की संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

पर्चा दाखिल करने के बाद पत्रकारों से वार्ता के दौरान श्रीमती भारती ने पंचायत के अनगिनत समस्याओं को बताया जिसमें प्रमुख समस्या पानी निकासी, शिक्षा की व्यवस्था, विद्यालय की समस्या एवं आंगनवाडी केन्द्र है, जिस पर प्राथमिकता के साथ काम करूंगी। उन्होंने कहा कि नारियों के मान सम्मान एवं सरकारी स्तर से प्रायोजित लाभ जो अब तक उन्हें नहीं मिला है, दिलाने का प्रयास करूंगी। नारी सशक्तिकरण को मजबूत करूंगी।


Download Android App
Download iOS App



