बिहार के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गुप्तेश्वर पांडेय ने गुरुवार को राजनीति में प्रवेश को लेकर खुलकर अपनी बात रखी। वहीं स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) को लेकर नेताओं द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर भी उन्होंने अपना बयान दिया। बता दें कि बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP) गुप्तेश्वर पांडे ने मंगलवार को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) लेने की घोषणा की।
वीआरएस को लेकर उठ रहे सवालों पर गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा, यह स्पष्ट रूप से होना ही था क्योंकि मेरा कोई गॉडफादर नहीं है। मेरी कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं है। हम खेती करते थे और मवेशी पालते थे। मैं एक अनपढ़ परिवार से हूँ, मैं पहला आदमी हूं, जो चार पीढ़ियों के बाद स्कूल गया, इसलिए मेरा यहां तक पहुंचना कई लोगों को हज़म नहीं होता, उन लोगों के लिए स्वीकार्य नहीं है।
राजनीति में प्रवेश पर पांडेय ने कहा, लोग बड़ी संख्या में मेरे पास आते हैं और मुझे बता रहे हैं कि अगर मुझे राजनीति में प्रवेश करना है तो मुझे उनके जिले से चुनाव लड़ना चाहिए। हर कोई मेरे बहुत करीब है। यह जनता का फैसला होगा। अगर वे मुझे चाहते हैं, तो मैं राजनीति में प्रवेश कर सकता हूं।
इससे पहले गुप्तेश्वर पांडे ने बुधवार को घोषणा की कि अगर मौका मिला तो वह चुनाव लड़ेंगे क्योंकि वह राजनीति को लोगों की सेवा करने का सबसे बड़ा मंच मानते हैं। गुप्तेश्वर पांडे ने फरवरी 2021 में अपनी सेवानिवृत्ति से पांच महीने पहले मंगलवार को पुलिस सेवा से वीआरएस ले लिया था।


Download Android App
Download iOS App



