अपनी बोल्ड फोटोज से अक्सर चर्चा में रहने वाली मॉडल पूनम पांडे ने पिछले दिनों ही बॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे से शादी की थी। मगर शादी के कुछ दिनों बाद ही दोनों के रिश्ते में दरार पैदा हो गई है और पूनम पांडे अपनी शादी को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।

जी हां उन्होंने अपने पति सैम बॉम्बे के ऊपर मारपीट और उत्पीडऩ का आरोप लगाया है,जिसके बाद सैम को हिरासत में ले लिया गया था। वहीं सैम बॉम्बे जमानत पर रिहा भी हो चुके हैं। अब पूनम पांडे ने इस पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है और उन्होंने मीडिया के सामने अपनी बात भी रखी है।

दो हफ्ते पहले हुई शादी
पूनम पांडे और सैम बॉम्बे महज दो हफ्ते पहले शादी के बंधन में बंधे है,जिसके बाद ये कपल अपना हनीमून मनाने के लिए गोवा के लिए रवाना हो गया था। पूनम और सैम के बीच यह अनबन गोवा में ही हुई। पूनम का कहना है कि सैम और मेरे बीच बहस हुई थी,जिसके बाद उसने मुझे मारना शुरू कर दिया और उसने मुझे चांटा मारा और मुझे लगा कि मैं मरने वाली हूं।

आगे पूनम कहती हैं कि उसने मेरे चेहरे पर घूंसा मारा,मेरे बाल खींचे और मेरा सिर बेड के कोने पर दे मारा। उसने मेरे शरीर पर भी चाकू मारा और मुझे नीचे भी गिरा दिया। इसके अलावा मेरे साथ मारपीट करी। किसी तरह मैं कमरे से बाहर आई जिसके बाद होटल के कर्मचारियों ने पुलिस को बुलाया। जिसके बाद पुलिस उसे ले गई और मैंने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

अब पूनम पांडे ने अपनी शादी खत्म करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि इस बार मैं उसके पास वापस नहीं जाना चाहती। मुझे नहीं लगता है कि ऐसे इंसान के पास दोबारा जाना एक समझदारी भरा फैसला है,जिसने बिना परिणाम के बारे में सोचे,आपको एक जानवर की तरह पीटा है। हमारे रिश्ते को बचाने के लिए, मैंने बहुत कुछ झेला है। मैं एक अपमानजनक रिश्ते की तुलना में अकेले रहना पसंद करती हूं। मैंने यह शादी खत्म करने का फैसला किया है। अब आगे बढ़ने का समय है।

पूनम पांडे और उनके पति सैम बॉम्बे ने इसी महीने 10 सितंबर को गुपचुप तरीके से शादी के बंधन में बंधे थे। वहीं अपनी शादी की तस्वीरें दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम पर शेयर शादी समारोह की कुछ तस्वीरें साझा की थी। पूनम पांडे ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, अगले सात जन्मों तक तुम्हारे साथ रहकर खुशी होगी। मॉडल पूनम और सैम पिछले दो साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे जिसके बाद उन्होंने अपने मुंबई के बांद्रा वाले घर में शादी की थी।


Download Android App
Download iOS App



