JDU के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने मुंगेर से दाखिल किया नामांकन

Summary :

Bihar : JDU के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और फिर भाजपा में शामिल हो चुके ललन सिंह को भाजपा ने मुंगेर से  टिकट दिया है। आज वे पर्चा भरने के लिए बड़ी संख्या में शामिल हुए। Highlights:    जदयू के पूर्व राष्ट्र्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने मुंगेर से भरा अपना पर्चा इस मौके पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व एनडीए के कई नेता रहे मौजूद  जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने शनिवार को बिहार के मुंगेर संसदीय क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी समेत बिहार एनडीए के कई नेता मौजूद रहे। जदयू…

Lalan Singh NDA Candidates

Bihar : JDU के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और फिर भाजपा में शामिल हो चुके ललन सिंह को भाजपा ने मुंगेर से  टिकट दिया है। आज वे पर्चा भरने के लिए बड़ी संख्या में शामिल हुए।

Highlights:   

  • जदयू के पूर्व राष्ट्र्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने मुंगेर से भरा अपना पर्चा
  • इस मौके पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व एनडीए के कई नेता रहे मौजूद 

जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने शनिवार को बिहार के मुंगेर संसदीय क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी समेत बिहार एनडीए के कई नेता मौजूद रहे। जदयू प्रत्याशी ललन सिंह ने जीत का दावा करते हुए कहा एनडीए बिहार में सभी 40 सीट जीत रही है और देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 400 पार हम जीत दर्ज कर रहे हैं।

पर्चा भरने से पहले देवी मन्दिर में की पूजा अर्चना

जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने शनिवार को बिहार के मुंगेर संसदीय क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी समेत बिहार एनडीए के कई नेता मौजूद रहे।

मुंगेर में ललन सिंह का मुकाबला बाहुबली की पत्नी से

पिछले चुनाव में जदयू के ललन सिंह ने कांग्रेस की नीलम देवी को पराजित किया था। इस चुनाव में ललन सिंह का मुकाबला राजद की अनीता देवी से होना तय माना जा रहा है। अनिता देवी बाहुबली अशोक महतो की पत्नी हैं। चुनाव के कुछ ही दिन पहले अशोक महतो ने अनीता से विवाह रचाया था।

बता दें कि मुंगेर में चौथे चरण के तहत 13 मई को मतदान होंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News