Lok Sabha Election 2024: बिहार के सिवान लोकसभा सीट से पूर्व सांसद शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी। आपको बता दें कि कई दिनों से इस सीट को लेकर असमंजस बना हुआ था इसके साथ ही अभी तक आरजेडी ने भी अपने उम्मीदवार इस सीट से नहीं उतारे हैं। लेकिन अब हिना शहाब ने साफ़ साफ़ कह दिया है कि वो सिवान से निर्दलीय ही चुनाव लड़ेंगी।
Highlights
- सिवान लोकसभा सीट से पूर्व सांसद शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी
- आरजेडी के तरफ से अवध बिहारी चौधरी का नाम भी लगभग फाइनल है
सिवान सीट पर फंसा है पेंच..
बिहार का सिवान लोकसभा सीट शुरू से ही सुर्ख़ियों में रहा है और एक समय इस सीट पर बाहुबली नेता शहाबुद्दीन का कब्ज़ा था। मौजूदा समय में यह सीट जेडीयू के पास है जहाँ से कविता सिंह सांसद है लेकिन इस बार उनका टिकट काट दिया गया है और विजयलक्ष्मी को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं आरजेडी के तरफ से अवध बिहारी चौधरी का नाम भी लगभग फाइनल है लेकिन अब हिना शहाब के निर्दलीय चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद इस सीट पर पेंच फंस गया है।
यह भी पढ़ें.. लोकसभा चुनाव के बीच अनोखा शादी का कार्ड हुआ वायरल, देखें तस्वीर
महागठबंधन के लिए सिवान में संकट..
सिवान की सीट अब महागठबंधन के लिए संकट बनते जा रही है कभी शहाबुद्दीन के सहारे आरजेडी इस सीट पर मजबूत हुआ करती थी लेकिन अब यह सीट हाथ से निकलते हुए दिखाई पड़ रही हैं। सिवान में लगभग 15 फीसदी मुश्लिम वोटर्स है जो निर्णायक भूमिका में है अब अगर यह वोट हिना शहाब के तरफ ट्रांफर हुआ तो आरजेडी इस सीट पर पिछड़ते हुए नज़र आएगी। अब देखना होगा कि आने वाले समय में सिवान की जनता किसे अपना सांसद चुनती हैं।


Download Android App
Download iOS App



