पूर्व केंद्रीय वित्‍त मंत्री अरुण जेटली की मनाई गई जयंती

Summary :

पटना को कवीर के लोग, कौटिल्‍य और बिहार यॉंग थिंकर्स फोरम के द्वारा अरूण जेटली की जयंती बिहार विधान परिषद् के सभागार में मनाई गई।

पटना को कवीर के लोग, कौटिल्‍य और बिहार यॉंग थिंकर्स फोरम के द्वारा अरूण जेटली की जयंती बिहार विधान परिषद् के सभागार में मनाई गई। बिहार विधान परिषद् के माननीय कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने अरूण जेटली की जयंती पर उन्हें याद किया एवं श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कोटी-कोटी नमस्‍कार किया और ईश्‍वर से और भारत मॉं से प्रा‍र्थना किया कि इस तरह का सपूत बार-बार इस धरती पर आये और हमलोगों को गौरवांवित होने का मौका दे। 
 इस अवसर पर बिहार के जल संसाधन मंत्री  संजय कुमार झा, माननीय सदस्‍य डा0 संजय पासवान, माननीय सदस्य श्री देवेश कुमार, श्री संजीव जी, कवीर के लोग, कौटिल्‍य एवं बिहार यँँग थिंकर्स फोरम के सदस्‍य, परिषद् के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

Shera Rajput