पटना : लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान से दिल्ली में मिल कर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) पार्टी के पूर्व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय प्रवक्ता धीरेंद्र सिन्हा मुन्ना ने लोजपा की सदस्यता ली और बिहार फ़र्स्ट बिहारी फ़र्स्ट के लिए संकल्पित हुए।
इस अवसर पर धीरेंद्र सिन्हा मुन्ना ने कहा कि बिहार के मौजूदा हालात में बिहार के हक़ में लड़ाई लड़ते हुए मुझे चिराग पासवान जी दिख रहे है और मैं उनकी लड़ाई में उनके साथ रहना चाहता हूं, ताकि बिहार को फ़र्स्ट बनाया जा सके।
आज बिहार के लिए आवाज़ उठने के लिए कई ताक़तें चिराग पासवान जी का वध करना चाहती है। मैं उनका वध होते नहीं देख सकता मैं बिहार के लिए उनके साथ। मेरे आने वाले दिनो में जो संघर्ष बिहार को फ़र्स्ट बनाने में आएगा उसमें मैं अपनी पुरी ताक़त चिराग पासवान जी के साथ लगाऊंगा।


Download Android App
Download iOS App



