राम सेना संगठन ने रोटी बैंक कार्यक्रम चलाकर गरीब अस्मर्थ और बिमार लोगों को निशुल्क कराया भोजन - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

राम सेना संगठन ने रोटी बैंक कार्यक्रम चलाकर गरीब अस्मर्थ और बिमार लोगों को निशुल्क कराया भोजन

रोटी बैंक कार्यक्रम चलाकर लगभग 175 गरीब लोगों को रोटी सब्जी का भोजन कराया गया संगठन के द्वारा प्रत्येक शनिवार को रोटी बैंक कार्यक्रम किया जाता है

 राम सेना संगठन के द्वारा पटना गांधी मैदान गेट नंबर 1 पर रोटी बैंक कार्यक्रम चलाकर लगभग 175 गरीब लोगों को रोटी सब्जी का भोजन कराया गया। संगठन के द्वारा प्रत्येक शनिवार को रोटी बैंक कार्यक्रम किया जाता है। 
गांधी मैदान के आसपास फुटपाथ पर रहने वाले गरीब लोग प्रेम से भोजन ग्रहण करते हैं और भगवान का नाम लेते हुए संगठन के लोगों को आशीर्वाद देते हैं। 
गरीब अस्मर्थ और बिमार लोगों को निशुल्क कराया जाता है भोजन 
रोटी बैंक कार्यक्रम के माध्यम से सभी गरीब अस्मर्थ और बिमार लोगों को निशुल्क भोजन कराया जाता है। संगठन का उद्देश्य हीं सेवा परोपकार राष्ट्रभक्ति और धर्म के प्रति जागरूक करना है। 
इस कार्यक्रम में आज राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर जी का पौत्र श्रीमान अरविंद बाबू, मुरारी सर, श्रीराम सेना संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिन्दू यशराज सिंह, राष्ट्रीय प्रचारक राजकुमार सिंह एवं कार्यकर्ता लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 2 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।