आम बजट गरीब मजदुरों एवं किसान विरोधी है: कांग्रेस

Summary :

पूर्व विधायक नरेन्द्र कुमार ने कहा की केन्द्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने बजट 2022 पेश की जिसमें इनकम टैक्स में राहत नहीं मिलने से मायूसी मिली है, उम्मीद लगाई गयी थी कि देश में करोना महामारी को लेकर आयकर छुट की घोषणा होनी चाहिए थी।

पटना : पूर्व विधायक नरेन्द्र कुमार ने कहा की केन्द्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने बजट 2022 पेश की जिसमें इनकम टैक्स में राहत नहीं मिलने से मायूसी मिली है, उम्मीद लगाई गयी थी कि देश में करोना महामारी को लेकर आयकर छुट की घोषणा होनी चाहिए थी।
  पूर्व बिहार युवा प्रदेश अध्यक्ष  ललन कुमार ने कहा आम बजट में बिहार के लिये खास नहीं है, मध्यमवर्गीय लोगों के लिये कोई लाभ नहीं दिया गया कोई बदलाव नहीं किया गया। आम आदमी, गरीब मजदुरों एवं किसान विरोधी है। आम आदमी के प्रोपट्री खरीद पर 30 प्रतिशत कर लगाने का फैसला किया है।

Ujjwal Jain