बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने कांग्रेस के खात्मे की बात कहकर बवाल खड़ा कर दिया है। उन्होंने सीएम ममता बनर्जी को भी आड़े हाथों लिया। 26/11 हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा की गिरफ्तारी के बाद विपक्ष ने बीजेपी पर जश्न मनाने का आरोप लगाया, जिसका गिरिराज ने कड़ी प्रतिक्रिया दी।
बीते दिन भारत की मोदी सरकार में 26/11 मुंबई हमलें के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को अमेरिका से भारत लाया गया। आतंकी राणा को औपचारिक रूप से गिरफ्तार भी कर लिया गया है। आज 11 अप्रैल को राणा से पूछताछ भी की जाएगी। इसको लेकर राजनीतिक गलियारों में बयानबाजी भी शुरू हो गई है। विपक्ष का कहना है कि तहव्वुर राणा को भारत ला कर बीजेपी वालें जश्न मना रहे हैं। फिर क्या था बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने इसका पलटवार किया है।
कांग्रेस को आड़े हाथ लिया
बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने तहव्वुर राणा के भारत आने वाले बयानबाजी पर कांग्रेस को आड़े हाथ लिया है। बिहार के बेगूसराय में पत्रकारों से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, “चाहे तहव्वुर राणा हो या तसव्वुर राणा हो, जो भी आतंकवादी घटना कांग्रेस की सरकार में हुई थी, 26/11 हमले में, पीएम मोदी ने ऐसे आतंकवादियों को अमेरिका से पकड़कर भारत लाने का काम किया. ऐसे में पाकिस्तान में रह रहे गैंग का पर्दा फास होगा।
शर्म से डूब जाना चाहिए
केंद्रीय मंत्री ने पीएम मोदी के कार्य करने की तरीका का तारीफ़ करते हुए कहा कि पीएम मोदी देश से आतंकवाद और उग्रवादी को समाप्त कर देंगे। अब देश में कहीं भी आतंकवादी घटना नहीं हो रही है। पहले कभी आंध्रप्रदेश, तो कभी मुंबई तो कभी तमिलनाडु में इस तरह की घटना अक्सर देखने को मिलती रहती थी। ऐसे मामलों में नरेंद्र मोदी कार्रवाई करते हैं। ये काम कांग्रेस और उसके चाहने वालों को बर्दास्त नहीं हो रहा है। इंडी गठबंधन को शर्म से डूब जाना चाहिए।
हिन्दू को बर्बाद करने में लगी है ममता
गिरिराज सिंह ने आगे कहा, “हम जश्न नहीं मनाते है, एक-एक पाई का हिसाब लेते हैं. हम जश्न उस दिन मनाएंगे जिस दिन कांग्रेस का खात्मा हो जाएगा। वक्फ बोर्ड को लेकर आगे मंत्री जी ने कहा कि बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार में बंगाल में जो भी घटना हो रही है वह काफी निंदनीय और सोचनीय है. ममता चाहती है कि मुस्लिम इतना आतंक मचाए कि हिन्दू डरा रहे। ममता बनर्जी हिन्दू को बर्बाद करने में लगी हुई है।
तेजस्वी यादव पर गिरिराज सिंह का हमला, वक्फ संशोधन कानून का किया बचाव


Download Android App
Download iOS App



