पटना, (राकेश कुमार) : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पटना में बिहार एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव एवं पटना विश्वविद्यालय प्रभारी आदित्य राज सिल्टू के नेतृत्व एवं विश्वविद्यालय अध्यक्ष मानसी झा की अध्यक्षता में “लड़की हूं लड़ सकती हूं मार्च मगध महिला कॉलेज से कारगिल चौक तक आयोजित की गई,जिसमें सैकड़ों लड़कियां शामिल हुई। मार्च में शामिल लड़कियां बहुत ज्यादा उत्साहित एवं नारेबाजी करती दिखाई दी।सबने एनएसयूआई के इस कार्यक्रम को बेहतरीन बताया और बोली एनएसयूआई हमेशा लड़कियों के सम्मान में आगे रहती है।

मौके पर विश्वविद्यालय प्रभारी आदित्य राज सिल्टू ने कहा कि हमारी विचारधारा ने हमेशा महिलाओं को उनका हक देने का काम किया है। भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति एवं प्रथम महिला प्रधानमंत्री दोनों कांग्रेस पार्टी की देन है!साथ ही उन्होंने कहा कि पटना विश्वविद्यालय से पूरे बिहार के छात्र- छात्राओं में संदेश जाता है!निश्चित तौर पर आज के इस ऐतिहासिक मार्च से पूरे बिहार की लड़कियों में नई ऊर्जा का संचार होगा। विश्वविद्यालय अध्यक्ष मानसी झा ने कहा कि लड़कियों का इस मार्च में इतना ज्यादा उत्साहित होना साबित करता है कि एनएसयूआई हमेशा लड़कियों के हक की लड़ाई को मजबूती से लड़ती है। आज का यह मार्च पूरे बिहार में लड़कियों को अपने हक की लड़ाई को मजबूती से लड़ने का सन्देश देगा ।


Download Android App
Download iOS App



