पटना : मुज़फ़्फ़रपुर में हुए ट्रेजरी घोटाले को लेकर हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा ने सरकार के ऊपर निशाना साधा है । पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ दानिश रिजवान ने कहा कि सरकार की शह पर सूबे में सरकारी पैसे की लूट मची हुई है । जिन्हें जहाँ मर्ज़ी आ रहा है, पैसे का बंदरबांट कर रहे हैं । राज्य में लगातार कई घोटाला सामने आने के बाद भी मुख्यमंत्री के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही।
डा दानिश ने कहा कि राज्य के मुज़फ़्फ़रपुर और दरभंगा ज़िले के नज़ारत कार्यालय में 233 करोड़ रूपय से ज़्यादा का घोटाला हो गया और सरकार को पता भी नहीं लगा कि वो पैसा कहाँ गया । अब जब CAG ने इस घोटाले का पर्दाफ़ाश किया है तो सरकारी महकमा जाँच की बात कह कर अपना गिरहबान बचा रहा है।
डॉ दानिश ने कहा कि यह पहला मौक़ा नहीं है जब सरकारी खाते से पैसे उड़ा लिया गया हों | इससे पहले भी मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के शह पर सृजन घोटाले में अरबों रुपया का बंदरबाँट हुआ | परन्तु अभी तक की जाँच के दौरान ना मुख्यमंत्री से ना ही उप मुख्यमंत्री से जाँच एजेंसियों ने पूछताछ की। हम प्रवक्ता दानिश ने कहा कि राज्य की वर्तमान सरकार ने ख़ज़ाना लूटने का क़सम खा लिया है | हर तरफ़ लूट मची हुई है| कोई किसी की सुनने वाला नहीं और मुख्यमंत्री फ़ीता काटने में व्यवस्था हैं | ऐसी स्थिति बनी रही तो आने वाले चुनाव में जनता अपने एक एक पैसे का हिसा


Download Android App
Download iOS App



