सरकार ने गुरूवार को लोकसभा में कहा कि पटना मेट्रो का कार्य प्रगति पर है और दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने प्रारंभिक काम शुरू कर दिया है तथा इसे पांच वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य है। आवास और शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने प्रश्नकाल में राजीव रंजन सिंह के पूरक प्रश्न के उत्तर में कहा कि पटना मेट्रो परियोजना को इस साल फरवरी में मंजूरी दी गयी थी और इस पर प्रारंभिक कामकाज शुरू किया जा चुका है। कामकाज प्रगति पर है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने 13365.77 करोड़ रुपये की लागत से परियोजना को स्वीकृत किया है और इस परियोजना की पूर्णता अवधि 5 वर्ष है। पुरी के अनुसार परियोजना में एक चरण में 31.39 किलोमीटर की कुल लंबाई के दानापुर से मीठापुर और पटना रेलवे स्टेशन से नये आईएसबीटी तक दो कॉरिडोर के निर्माण की योजना है।
बिहार : NRC के मुद्दे पर भाजपा और जद(यू) आमने-सामने
उन्होंने कहा, ‘‘पटना मेट्रो रेल निगम परियोजना लिमिटेड ने सितंबर, 2019 में डिपोजिट टर्म पर परियोजना के कार्यान्वयन के लिए दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के साथ एक करार किया है। डीएमआरसी ने प्रारंभिक कार्य शुरू कर दिया है।’’ पटना मेट्रो रेल निगम परियोजना लिमिटेड में चेयरमैन और चार निदेशकों को मनोनीत करने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि एक महीने के अंदर नियुक्त कर दी जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



