Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

‘उनमें सारी योग्यता…’ नीतीश कुमार को इंडिया गठबंधन का संयोजक बनाने पर बोले अखिलेश सिंह

Summary :

इंडिया गठबंधन में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संयोजक बनाए जाने की चर्चा बुधवार को दिनभर होती रही। हालांकि, इस मुद्दे पर बिहार कांग्रेस का भी साथ नीतीश कुमार को मिला है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार में सारी योग्यता है। पटना में आयोजित एक प्रेस वार्ता में अखिलेश सिंह ने कहा कि इसमें कोई सवाल नहीं खड़ा किया जा सकता कि विपक्ष को साथ लाने का काम नीतीश कुमार ने शुरू किया था। उनकी राजनीतिक समझ, उनकी परिपक्वता के बारे में कोई भी सवाल खड़ा नहीं किया जा सकता है। उन्होंने संयोजक…

Lok Sabha Election 2024

इंडिया गठबंधन में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संयोजक बनाए जाने की चर्चा बुधवार को दिनभर होती रही। हालांकि, इस मुद्दे पर बिहार कांग्रेस का भी साथ नीतीश कुमार को मिला है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार में सारी योग्यता है।

पटना में आयोजित एक प्रेस वार्ता में अखिलेश सिंह ने कहा कि इसमें कोई सवाल नहीं खड़ा किया जा सकता कि विपक्ष को साथ लाने का काम नीतीश कुमार ने शुरू किया था। उनकी राजनीतिक समझ, उनकी परिपक्वता के बारे में कोई भी सवाल खड़ा नहीं किया जा सकता है। उन्होंने संयोजक बनाने के सवाल पर कहा कि अगर सभी पार्टियां चाहती हैं तो कांग्रेस कहां पीछे है।

देश में अघोषित आपातकाल है- अखिलेश सिंह

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को प्रधानमंत्री उम्मीदवार बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह तय कहां हुआ है। पहले तो हमलोग भाजपा को हराएंगे। उसके बाद हमलोग बहुमत साबित करेंगे, फिर प्रधानमंत्री का भी चुनाव हो जाएगा। उन्होंने कहा कि आज देश में अघोषित आपातकाल है। जब से मोदी सरकार सत्ता में आयी है एक के बाद एक लोकतंत्र के सभी स्तंभ पर हमला बोल रही है। यह हर विरोधी स्वर को, हर आलोचना को कुचलने के प्रयास में लगी है। मीडिया के खिलाफ अजीब भय का वातावरण पैदा किया जा चुका है। मीडिया से जुड़े लोगों और खासकर पत्रकारों को निशाना बनाया जा रहा है। झारखंड के मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार के घर पर ईडी का छापा पड़ा। कांग्रेस ये सब बर्दाश्त नहीं कर सकती।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team

google-partner