जॉबाज जवान रतन कुमार ठाकुर को दी गयी भावभीनी श्रद्धांजलि 

Summary :

हौसला दूं ,लेकिन ये इतना आसान नहीं। मैं पूरी निष्ठा से भागलपुर के रत्न को सलाम पेश करता हूं और दुआ करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिले।

 पटना : युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि भागलपुर के लाल शहीद रतन कुमार ठाकुर का पार्थिव शरीर आज सुबह हेलीकॉप्टर से कहलगांव पहुंचा और वहां उमड़े जनसैलाब के साथ जांबाज रतन को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कहलगांव में शहीद को सलामी देने के बाद अब उनका पार्थिव शरीर उनके गांव ले जाया जा रहा है जहां अंतिम दर्शन के बाद कहलगांव गंगा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हर किसी की आंखें नम हैं। मेरी पूरी कोशिश है कि परिवार के लोगों को हौसला दूं, लेकिन ये इतना आसान नहीं। मैं पूरी निष्ठा से भागलपुर के रत्न को सलाम पेश करता हूं और दुआ करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिले।

Desk Team