Heavy Rain Alert: मार्च के शुरुआत में जहां गर्मी ने परेशान करना शुरू कर दिए था, वहीं अब बीच महीने में कई राज्यों में मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक मौसम खराब रहने की चेतावनी जारी की है। दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार सुबह से ही झमाझम बारिश का दौर जारी है। दिन में भी अंधेरा छाया हुआ है।
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तर, मध्य, पूर्व और दक्षिण भारत के 22 राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। इसके साथ ही इस दौरान कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। आइए जानते हैं आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल।
Delhi Weather

दिल्ली में गुरुवार को हुई बारिश की वजह से मौसम काफी सुहाना हो गया है, हल्की-हल्की ठंड का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग ने आज भी दिल्ली में गरज-चमक के साथ बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
Uttar Pradesh Weather
उत्तर प्रदेश में भी बारिश-आंधी के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने राज्य में 20 मार्च को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
Bihar Weather

बिहार में भी गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने आज कटिहार, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर और दरभंगा जैसे जिलों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ भारी बारिश की संभावना है। राजधानी पटना में तापमान 20 से 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान है।
Aaj Ka Mausam 20 Mar: इन 11 शहरों में आज कितना रहेगा तापमान?
| शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
|---|---|---|
| दिल्ली | 22°C | 14°C |
| पटना | 32°C | 20°C |
| जयपुर | 23°C | 15°C |
| चेन्नई | 31°C | 26°C |
| रांची | 30°C | 17°C |
| शिमला | 11°C | 06°C |
| मुंबई | 29°C | 24°C |
| भोपाल | 29°C | 17°C |
| नैनीताल | 15°C | 09°C |
| कोलकाता | 32°C | 22°C |
| लखनऊ | 27°C | 17°C |
यह भी पढ़ें: जंग के बीच सोने-चांदी का भाव हुआ क्रैश, 1.50 लाख पहुंचा Gold, जानें अपने शहर का ताजा रेट























