बिहार-नेपाल बॉर्डर पर हाई अलर्ट, घुसपैठ की साजिश में हैं आतंकी

Summary :

बिहार-नेपाल सीमा पर सुरक्षा कड़ी, आतंकी घुसपैठ की आशंका

बिहार-नेपाल सीमा पर खुफिया एजेंसियों से मिली खबर के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने बॉर्डर पर हाई अलर्ट जारी कर दिया है। जानकारी के मुताबिक आतंकियों द्वारा नेपाल के रास्ते भारत में घुसपैठ की साजिश की जा सकती है। इसको लेकर एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई हैं। ये सभी आतंकी जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश, हरकत-उल जिहाद अल-इस्लामी और बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी जैसे कट्टर इस्लामिक संगठनों से जुड़े बताए जा रहे हैं।

नेपाल के रास्ते भारत में घुसपैठ की आशंका के चलते बिहार-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। खुफिया रिपोर्ट के अनुसार, आतंकी संगठनों का मकसद भारत में बड़ी घटना को अंजाम देना हो सकता है। एसएसबी ने बॉर्डर पर निगरानी बढ़ा दी है और संदिग्धों की पहचान के लिए जांच अभियान चलाया जा रहा है। सीमावर्ती जिलों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

नेपाल के रास्ते घुसपैठ

खुफिया एजेंसी की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि कुछ आतंकी संगठन नेपाल के रास्ते बिहार की सीमा से भारत में प्रवेश करने की कोशिश कर सकते हैं। इन आतंकियों का मकसद भारत में किसी बड़ी घटना को अंजाम देना हो सकता है। इस आशंका को देखते हुए नेपाल से सटे सीमावर्ती जिलों जैसे कि सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, पूर्वी चंपारण, और अररिया में सुरक्षा व्यवस्था बड़ा दी गई है।

Bihar Nepal Border

एसएसबी ने बढ़ाई निगरानी

एसएसबी के जवान अब बॉर्डर पर भी सुरक्षा बढ़ा चुके हैं। संदिग्ध लोगों की पहचान के लिए अलग से जांच अभियान चलाया जा रहा है। नेपाल से आने-जाने वालों की हर गतिविधि पर विशेष नजर रखी जा रही है। सीमा पार से आने वाले वाहनों और यात्रियों की तलाशी और जांच की जा रही है।

लोगों से सतर्क रहने की अपील

सुरक्षा एजेंसियों ने सीमावर्ती गांवों के लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। अगर कोई अनजान या संदिग्ध व्यक्ति नजर आए तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस या स्थानीय प्रशासन को दें।

ऐसी कोशिशें पहले भी हो चुकी हैं

इससे पहले भी नेपाल के रास्ते कई बार आतंकियों ने भारत में घुसपैठ की कोशिश की है। बॉर्डर खुला होने और लोगों की आवाजाही ज्यादा होने की वजह से ऐसा होता है। जिसका फायदा उठाकर कर आतंकवादी संगठन भारत में घुसपैठ की कोशिश करते हैं।

गया का नाम बदलकर ‘गया जी’ हुआ, बिहार कैबिनेट ने दी मंजूरी

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।