गृह मंत्री ने भाजपा कार्यालय में सदस्यता अभियान के साथ वृक्षारोपण कार्य का शुभारंभ किया

Summary :

सभी जाति-धर्म के लोगों को सदस्य बनाकर भाजपा संगठन को मजबूत करेंगे। जितने भी नये सदस्य होंगे उन्हें पांच वृक्ष लगाना होगा।

 पटना : देश के केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री सह बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय आज भाजपा कार्यालय में सदस्यता अभियान का शुरूआत किया। इस अवसर पर बिहार प्रभारी भूपेन्द्र यादव भी उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने जनसंघ के जमाने का 22 वरिष्ठ नेताओं को सम्मानित किया। उन्होंने सभी लागों से आशीर्वाद लेते हुए पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का उपदेश दिया। आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी वाराणसी में भी सदस्यता अभियान का शुरूआत किये हैं। 
भाजपा में जितने सदस्य बनें हैं उससे 20 प्रतिशत अधिक सदस्य बढ़ाना है। वहीं बिहार में 25 प्रतिशत सदस्यों को बढ़ाया जायेगा। सभी नेता सात दिनों तक ग्रामीण क्षेत्र में रहकर सदस्य बनाने का काम करेंगे। सभी कार्यकत्र्ता पांच-पांच वृक्ष लगाकर वृक्षारोपण करने का भी काम करेंगे जिससे पर्यावरण को सुरक्षित बनाया जा सके।
 सभी जाति-धर्म के लोगों को सदस्य बनाकर भाजपा संगठन को मजबूत करेंगे। जितने भी नये सदस्य होंगे उन्हें पांच वृक्ष लगाना होगा। 
सिख और अल्पसंख्यकों को भी सदस्य बनाकर वृक्षारोपण हेतु वृक्ष दिया गया। आज नित्यानंद राय ने राज्यसभा सांसद डा. सीपी ठाकुर के आवास पर जाकर मुलाकात की। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर के चमकी बुखार से निबटने के लिए हमलोगों को ज्यादा से ज्यादा सोंचकर उपाये ढूंढऩा होगा। इस अवसर पर संगठन मंत्री नागेन्द्र जी, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश चन्द्र ठाकुर, मीडिया प्रभारी राकेश कुमार, निखिल कुमार, विधायक नितीन नवीन, भाई अरूण उपस्थित थे।

Desk Team