सैंकड़ो महिलाओ द्वारा उझण्डी नगर से कलश यात्रा महायज्ञ का किया शुभारम्भ : विकास

Summary :

जमुई नगर अंतर्गत उझण्डी मुहल्ले में सात दिवसीय महायज्ञ का शुभरम्भ 501 कन्या व महिलाओ द्वारा जल कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया।

जमुई नगर अंतर्गत उझण्डी मुहल्ले में सात दिवसीय महायज्ञ का शुभरम्भ 501 कन्या व महिलाओ द्वारा जल कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया। जिसमें हजारों ग्रामीणों के साथ भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व पूर्व जिला पार्षद बेगूसराय जिला प्रभारी विकास प्रसाद सिंह उपस्थित होकर कलश यात्रा में साथ साथ चल रहे थे। ढोल नगाड़ों के साथ पूरे उझण्डी, मणियड्डा, हँसडीह, सिरचंद नवादा, कचहरी चौक, कल्याणपुर, महिसौड़ी सहित हरनाहा मुहल्ले जयश्रीराम के नारों से गुंजयमान रहा। कलश यात्रा में 51 पुरोहित (ब्राह्मण) द्वारा मंत्रोचार करते हुए जलयात्रा का उझण्डी मंदिर पहुँचकर समापन किया गया। भव्य आयोजन को लेकर गाँव के युवा काफी सक्रिय दिखे। तपतपाती धूप में निकले कलश यात्रियों में शामिल श्रद्धालुओ के लिए ग्रामीणों ने 12 किलोमीटर रास्ते मे इंद्रा भगवान की कृपा लगातार बारिश के रूप में जारी रहा। महायज्ञ का प्रारंभ आज कृष्णपक्ष के शुभ नवमी के दिन शुभ मुहूर्त पर मंदिर में बजरंबली जी की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा किया जाएगा। 
भव्य कलश यात्रा में आयोजक मंडल के सदस्य बिपिन सिंह, रवि कुमार, सीताराम रावत, जगत किशोर सिंह, प्रीतम कुमार, ऋषभ कुमार सिंह, जीवन सिंह, वार्ड पार्षद देवी कुमारी, पिंटू सिंह, संजय कुमार, धनंजय कुमार, सहित सैंकड़ो ग्रामीण शामिल हुए ! जय श्री राम के उद्घोष से पूरा जमुई बाजार गुंजयमान रहा। 

Desk Team