आगामी विधान सभा चुनाव में अगर कांग्रेस की सरकार बनी तो प्रदेश के हर कस्बे में एक सेनेटरी वेडिंग मशीन स्थापित किया जाएगा। यह बात भारतीय राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की अध्यक्षा अलका लांबा ने आज मिशन बिहार के तहत पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में कही। इसके अलावा महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए लांबा ने प्रदेश के डबल इंजन की सरकार को जमकर लताड़ा। उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार महिलाओं को पुलिस में भर्ती कर महिला सशक्तिकरण का ढोल पिटते रहे लेकिन सेनेटरी पैड जैसी मौलिक स्वास्थ्य सुविधा भी मुहैया कराने में विफल रही। इसके लिए लांबा ने कांग्रेस की ओर से वैशाली में सेनेटरी वेडिंग मशीन जल्द स्थापित करने का प्रण लिया।
वे आज मिशन बिहार के तहत ’अबकी बार बीजेपी-जदयू बिहार से बाहर’ का नारा दिया और प्रदेश की आधी आबादी को आगे आकर इसे साकार करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने प्रेस वार्ता कर चुनावी साल में आधी आबादी की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया जिसके तहत प्रदेश के 40 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए 40 पर्यवेक्षक की नियुक्ति जल्द करने की बात कही। लांबा ने कहा कि महिला कांग्रेस की सदस्यता अभियान के तहत 5 लाख महिलाओं को कांग्रेस में शामिल होने पर खुशी जाहिर की और बिहार महिला कांग्रेस की ओर से 10 हजार महिलाओं को आन-लाइन सदस्यता दिलाने के लिए सराहना की। उन्होंने कहा कि बिहार के 80 हजार पोलिंग बुथ के लिए 80 हजार महिलाओं को प्रतिनियुक्त करने का लक्ष्य दिया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद डा. अखिलेश प्रसाद सिंह खास तौर पर मौजूद रहे एवं बिहार में महिलाओं की समस्या को दूर करने के लिए प्रदेश कांग्रेस के संकल्प को दुहराया एवं हर तरह के सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जो लोग मौजूद थे उनमें शामिल हैं-प्रभारी सचिव शहनवाज आलम, डा.मदन मोहन झा, पूनम पासवान, ब्रजेश पाण्डेय, निर्मल वर्मा, राजेश राठौड़, प्रतिमा कुमारी दास, सरवत जहां फातिमा, अजय उपाध्याय, अमिता भूषण, कपिलदेव प्रसाद यादव, ज्ञान रंजन ,स्नेहाशीष वर्धन पांडेय , निधि पांडेय ।


Download Android App
Download iOS App



