तारापुर चुनाव रिपोर्टर तारापुर विधानसभा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने तारापुर के मोहनगंज में नुक्कड़ सभा की। उन्होंने कहा कि सूबे की जनता एनडीए सरकार से ऊब चुकी है। चिराग ने चाचा पशुपति कुमार पारस पर हमला बोले। भावुक होते हुए चिराग ने कहा कि चाचा (पशुपति कुमार पारस) जी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कभी पिता रामविलास पासवान के नहीं हुए, वह हमलोगों का क्या होंगे। जबकि पिताजी विकास पुरुष रहे हैं। उन्होंने राज्य के उत्थान और विकास के अनेकों कार्य किए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दलितों को आगे नहीं बढऩे दिया। चिराग ने कहा कि भाई को भाई से भतीजे को चाचा से अलग करने में जदयू ने गहरी चाल चली है। जदयू सिर्फ बांटने की राजनीति करती है। पशुपति पारस के वोट कटवा कहे जाने पर उन्होंने कहा कि वह हमारे चाचा हैं, उनका अपशब्द भी आशीर्वाद है। चिराग ने कहा कि तारापुर की सभा में सोमवार को चाचा ने बहुत बाते कही। आज वह हेलीकाप्टर पर घूम रहे हैं, हमारे नेता रामविलास पासवान के कहने पर भी हेलीकाप्टर से चुनाव प्रचार में नहीं गए। चिराग तारापुर प्रखंड के कई गांवों का भ्रमण करते हुए खडग़पुर भी गए। अपने प्रत्याशी कुमार चंदन के लिए वोट मांगे। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता मिथिलेश कुमार सिंह, पूर्व मंत्री रेणु सिंह सहित नेता थे।
नीतीश कुमार रामविलास पासवान को नहीं हुआ तो मेरा क्या होगा चिराग पासवान
Summary :
तारापुर चुनाव रिपोर्टर तारापुर विधानसभा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने तारापुर के मोहनगंज में नुक्कड़ सभा की।


Download Android App
Download iOS App



