Bihar Weather: वज्रपात से नौ की मौत, IMD ने जारी किया अलर्ट

Summary :

Bihar Weather : बिहार में पिछले 24 घंटों के दौरान वज्रपात से नौ लोगों की मौत हो गई। मौसम में हुए अचानक बदलाव के कारण पटना, गया, वैशाली और बांका सहित कई जिलों में गरज के साथ बारिश हुई। इस दौरान कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। मृतकों की उम्र 12 से 65 वर्ष के बीच है। वज्रपात से सबसे ज्यादा प्रभावित जिला बांका रहा, जहां चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में कोहकारा की 12 वर्षीय करीना कुमारी, अमरपुर के अनिल यादव, फुलदीदुमार की सुलेक्षा देवी और बेलहर के पशुपालक विजय यादव शामिल हैं। गया…

Bihar Weather : बिहार में पिछले 24 घंटों के दौरान वज्रपात से नौ लोगों की मौत हो गई। मौसम में हुए अचानक बदलाव के कारण पटना, गया, वैशाली और बांका सहित कई जिलों में गरज के साथ बारिश हुई। इस दौरान कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। मृतकों की उम्र 12 से 65 वर्ष के बीच है। वज्रपात से सबसे ज्यादा प्रभावित जिला बांका रहा, जहां चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में कोहकारा की 12 वर्षीय करीना कुमारी, अमरपुर के अनिल यादव, फुलदीदुमार की सुलेक्षा देवी और बेलहर के पशुपालक विजय यादव शामिल हैं।

गया में कई लोगों की मौत

गया जिले में सूर्यमंडल चेकपोस्ट के पास तीन बाइक सवार पर बिजली गिरी। इस हादसे में अंकित कुमार और विकेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वकील मांझी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके अलावा, गया के मोहदा ब्लॉक में पशु चराने के दौरान रूपलाल यादव की बिजली गिरने से मौत हो गई। राजधानी पटना के मोकामा में बिजली की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। वहीं, पंडारक में बिजली गिरने से एक भैंस मर गई। इसके अलावा, वैशाली जिले के चकमसूद गांव में बिजली गिरने से एक लड़की की मौत हो गई।

बिहार में वज्रपात का कहर, 24 घंटे में 15 लोगों की गई जान - bihar news today 5 july 2023 live updates politics crime weather jharkhand breaking

कई लोग चपेट में आए

बांका में जिलेबिया मोड़ के पास एक कांवड़िया किशोर भी बिजली की चपेट में आने से घायल हो गया। ज्यादातर घटनाएं रविवार शाम 5 बजे से रात 9 बजे के बीच हुई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बिहार के लिए नया अलर्ट जारी किया है। गंगीय पश्चिम बंगाल और झारखंड के ऊपर चक्रवाती हवाओं के सक्रिय होने के कारण बिहार के मौसम में अस्थिरता बनी रहेगी।

बिहार का मौसम

राजधानी पटना और आसपास के इलाकों में दिनभर की गर्मी के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिला है। भीषण गर्मी के बीच तेज हवाओं और बूंदाबांदी से लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की चेतावनी दी है। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से भारी बारिश की आशंका है। पिछले 24 घंटों में कई जिलों में बारिश दर्ज की गई।

सतर्क रहने की अपील

ऐसे में प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे गरज और बारिश के दौरान घर के अंदर रहें और पेड़ों, बिजली के खंभों या खुले मैदानों में शरण लेने से बचें। किसानों और बाहर काम करने वालों को सलाह दी गई है कि वे इस दौरान सावधानी बरतें और कंक्रीट की इमारतों में शरण लें।

read also:शुभांशु की सुरक्षित वापसी के लिए परिवार ने भोलेनाथ की प्रार्थना, कल धरती पर लौटेंगे

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।